सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश संकट में और मंत्री जी निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है

इस कोरोना के विपदा ने आपको भी सोचने और समझने का एक मौका दिया है की जिस पार्टी को आपने अपने माथे बिठाया और देश की गद्दी सौपा उस पार्टी के नेता आपके लिये क्या कर रहें है या कितने चिंतित है।मैं एक -कर सबके बारे में यहाँ आपको अपडेट दूँगा।
pic source twitter 


अभी देश में जो समस्या है वो एक वायरस का है जिसका नाम कोरोना है और यह लोगों के स्वास्थ पर असर डालता है और जाहिर सी बात है की ऐसे समय में सर्वाधिक सक्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ मंत्री को होना चाहिऐ हालांकि किसी आपदा में सक्रियता तो सबकी बढ़नी चाहिऐ।इस तस्वीर को देखिए और समझिए की जिस स्वास्थ मंत्री को अभी आपकी चिंता करनी चाहिऐ वो निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है।यह निश्चिंतता बहुत कुछ बयां कर रहा है , यह बता रहा है की जनता से हमें बस चुनाव के वक्त मतलब रखना है।कुछ भावनात्मक बातें होंगी , हिंदू - मुसलमान होगा , भारत - पाकिस्तान होगा और देश के लोग हमें वोट करेंगे ही।यह निश्चिंतता आप पर भी सवाल खड़ा करता है की आप जब वोट करते है तो क्या सोचकर वोट करते है और आपको क्या प्राप्त होता है।

मैं ट्विटर पर काफी सक्रिय रहता हूँ और अन्य देशों के नेताओं पर भी नजर रखता हूँ। यकीन मानिए किसी भी देश जहाँ कोरोना फैला वहाँ के नेताओं में मैंने ऐसी निश्चिंतता नहीं देखा।वहाँ के नेता दिनभर सोशल प्लेटफार्म और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महामारी का मॉनिटरिंग करते रहें।इस संबंध में हमें ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉनसन से सीखना चाहिऐ जो कोरोना पॉजिटिव होते हुये भी देश के गतिविधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देख रहें है।हमारे नेताओं को अगर हो जाए तो वो नजर भी नहीं आएँगे।

देश के लोगों के लिये इस वक्त अगर इस बीमारी से लड़ने का समय है तो सता में बैठे नेताओं के लिये परीक्षाओं का समय है।वो देख रहें है की जिस वक्त स्वास्थ्य मंत्री को हमारी चिंता करनी चाहिऐ , स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को मॉनिटरिंग करनी चाहिऐ और अगर कहीं व्यवस्था लचर हो तो उसे फौरन दुरुस्त करनी चाहिऐ इसके बदले वो घर में अपनी पत्नी के साथ बेफिक्र होकर लुडो खेल रहें है।

हर्षवर्धन जी आप तो डॉक्टर भी है अगर देश के सभी डॉक्टर्स आपके तरह घर बैठकर अपनी पत्नियों के साथ लुडो खेलना शुरू कर दें तो क्या होगा ? शर्म कीजिए इस विपदा में आप देश को संकट में छोड़कर घर में दुबके हुये है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलका लांबा को गाली देना संघ - भाजपा को महँगा पड़ गया ।

नमस्कार , कल ट्विटर पर भाजपा आईटी सेल और संघ के लोगों ने जिस तरह से कांग्रेस की नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा जी को टारगेट किया और उन्हें गलत शब्द कहें वो संघ - भाजपा के महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता को दिखाता है।पूर्व काल में जैसे महिलाओं को घरों में बंधकर रहना पड़ता और सती प्रथा जैसी कुप्रथा चलता था संघ - भाजपा की सोंच भी महिलाओं के प्रति कुछ उसी प्रकार है। संघ - भाजपा यही चाहता है की महिलाओं की वही पूर्व दशा हो जिसमें उनपर कई पाबंदियां थी और महिलाओं पुरुषों के सामने मुँह उठाकर ना बोलें और समाज पितृसत्तात्मक हो। pic source twitter  अलका लांबा के राजनीतिक जीवन को जब आप देखेंगे तो एक साधारण छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली अलका लांबा आज देश के बड़े और सुर्खियों में रहने वाले नेताओं में शुमार है और इसके पीछे का कारण है की हर सुख - दुःख में देश के जनता के साथ खड़ा रहना और उनके लिये आवाज उठाना।अलका लांबा जिस बेबाकी से बोलती है शायद वही संघ - भाजपा को खटक गया और फिर उन्होंने अपने घटिया मानसिकता का प्रदर्शन ट्विटर पर अलका लांबा को गाली देकर किया।लेकिन संघ - भाजपा का यह दांव...

चीन वर्सेज अमेरिका ।कोरोना के आड़ में वैश्विक लीडर बनने की लड़ाई।

China Vs USA  अमेरिका और चीन के बीच जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा है वो किसी से छुपा नहीं है।दोनों ही देश एक दुसरे को व्यापार से लेकर सैन्य मामलों में एक दुसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा रखते है हालांकि इस प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिये कुछ दिन पहले इन दोनों महाशक्तियों के बीच एक ट्रेड डील भी हुआ लेकिन उस ट्रेड डील का कोई ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा।अमेरिका और चीन एक दुसरे को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करते है।अभी तक अगर देखें तो अमेरिका कहीं ना कहीं चीन से आगे रहा है लेकिन चीन हार मानने वालों में से नहीं है वो हर वक्त फिराक में रहता है की कैसे अमेरिका को पीछे छोड़ा जाए। अभी पुरी दुनिया कोरोना नाम के वायरस से जूझ रहा है लेकिन अमेरिका और चीन पर्दे के पीछे खुद को शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है।इस खतरनाक वायरस का केंद्र तो चीन का वुहान शहर रहा है लेकिन चीन इस वायरस को फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगा रहा है।चीन का कहना है की यह अमेरिकी मिलिट्री का बायो वेपेन है जो चीन को तबाह करने के उद्देश्य से बनाया गया है।वही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सहित तमाम बड़े अमरीकन नेता इसे कोरोना व...