सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना वायरस । भारत अभी कौनसे स्टेज में है ।

विश्व अभी एक भयंकर महामारी से जूझ रहा है।चीन से निकला कोरोना वायरस ने पुरे दुनिया का नींद उड़ा रखा है।इस वायरस ने अबतक लाखों हजारों लोगों को काल के गाल में भेज दिया है और लाखों लोग इससे संक्रमित है।हर जगह त्राहिमाम की स्थिति हो चुका है और भारत भी इस महामारी से अब अछूता नहीं है।इटली के पर्यटकों से कोरोना का भारत में आगमन हुआ और वर्तमान में भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर चुका है और अबतक 20 से अधिक लोगों की मृत्यु भी हो चुका है।अभी सबके मन में यही प्रश्न आ रहा है भारत में कोरोना अभी किस स्टेज में है और इस प्रश्न का उत्तर जानने से पहले यह समझना आवश्यक है की ये स्टेज होता क्या है ? 



कोरोना वायरस के मुख्यतः चार स्टेज है और इसके कोई विशेष नाम नहीं है बल्कि स्टेज 1,2,3,4 के नाम से ही जानते है।अब इन चारों स्टेज के बारे में समझते है। 

स्टेज एक 


इस स्टेज में विशेष आयातित मामले होते है जो दुसरे देशों से आए हुये पर्यटक और यात्रियों में पाए जाते है। इस स्टेज में वायरस की पहचान और परीक्षण किया जाता है। 

स्टेज 2


इस स्टेज में जो विदेश से आए व्यक्ती है उनसे उनके संपर्क में आए व्यक्ती में यह फैलता है। मतलब हमें यह पता चल सकता है इस स्टेज में की वायरस कहाँ और किस्में फैला है। 

स्टेज 3 


यह खतरनाक स्टेज होता है बहुत से देश अभी इस स्टेज में है तो चीन , अमेरिका जैसे देश इस स्टेज से भी आगे निकल चुका है। इस स्टेज में सामुदायिक प्रसार होता है और गंभीर और अविरत मामले सामने आते है। इस स्टेज में हमें यह पता नहीं चल पाता है की वायरस कहाँ से किसी व्यक्ती में फैला है और कितने लोग संक्रमित होंगे यह भी पता करना कठिन हो जाता है। 

स्टेज 4 


यह बहुत घातक स्टेज है इसका अभी वर्तमान में अमेरिका , चीन , इटली , ईरान जैसे देशों में कोरोना चौथे स्टेज में पहुँच चुका है।इस स्टेज में रोग का तीव्र प्रसार होता है और यह एक महामारी का रूप ले लेता है।यह स्टेज इतना खतरनाक और बेकाबू है की अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश भी इसे काबू नहीं कर सका है।

अब आते है की भारत में यह किस स्टेज में है तो मेरे हिसाब से भारत में यह अभी दुसरे स्टेज में है लेकिन तीसरे स्टेज में बढ़ने के आसार नजर आने लगे है।मैं यह क्यों कह रहा हूँ क्योंकि भारत में मामले बढ़ ही रहें है यह कम नहीं हो रहा है हलांकि सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है लेकिन बिना तैयारी के किये हुये इस लॉकडाउन का कोई विशेष नतीजा निकलता नहीं दिखा रहा है।बल्कि इसके उलट जो दिहाड़ी मजदुर है उनके अचानक पलायन के भीड़ ने और चिंता बढ़ा ही दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के बयान से थोरा राहत जरूर महसुस हुआ है।स्वास्थ मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है की अभी भारत में लोकल ट्रांसमिशन ही हुआ है और अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कोई घटना देखने को नहीं मिला है।साथ ही उन्होंने कहा की 12 दिन में भारत में मरीजों की संख्या 1000 पर पहुँचा है जबकी विकसित देशों में इतने दिनों में यह आंकड़ा 3000 से 8000 तक देखने को मिला है जो की एक अच्छी खबर है पुरे भारत के लोगों के लिये। 

मैं आप सब से यही निवेदन करना चाहूँगा की सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें और घर में रहें बाहर बिना मतलब के ना निकले। कोरोना भारत में तीसरे स्टेज में ना आए इस बात की जिम्मेदारी हम सब पर है।और गवर्नमेंट भी लॉकडाउन से जो भी गरीब या दिहाड़ी मजदुर परेशान है उनके लिये समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाए ताकि वो भी निश्चिंत होकर लॉकडाउन का पालन करें और घर में ही रहें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देश संकट में और मंत्री जी निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है

इस कोरोना के विपदा ने आपको भी सोचने और समझने का एक मौका दिया है की जिस पार्टी को आपने अपने माथे बिठाया और देश की गद्दी सौपा उस पार्टी के नेता आपके लिये क्या कर रहें है या कितने चिंतित है।मैं एक -कर सबके बारे में यहाँ आपको अपडेट दूँगा। pic source twitter  अभी देश में जो समस्या है वो एक वायरस का है जिसका नाम कोरोना है और यह लोगों के स्वास्थ पर असर डालता है और जाहिर सी बात है की ऐसे समय में सर्वाधिक सक्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ मंत्री को होना चाहिऐ हालांकि किसी आपदा में सक्रियता तो सबकी बढ़नी चाहिऐ।इस तस्वीर को देखिए और समझिए की जिस स्वास्थ मंत्री को अभी आपकी चिंता करनी चाहिऐ वो निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है।यह निश्चिंतता बहुत कुछ बयां कर रहा है , यह बता रहा है की जनता से हमें बस चुनाव के वक्त मतलब रखना है।कुछ भावनात्मक बातें होंगी , हिंदू - मुसलमान होगा , भारत - पाकिस्तान होगा और देश के लोग हमें वोट करेंगे ही।यह निश्चिंतता आप पर भी सवाल खड़ा करता है की आप जब वोट करते है तो क्या सोचकर वोट करते है और आपको क्या प्राप्त होता है। मैं ट्विटर पर काफी सक्रिय रहता हूँ और अन्य...

अलका लांबा को गाली देना संघ - भाजपा को महँगा पड़ गया ।

नमस्कार , कल ट्विटर पर भाजपा आईटी सेल और संघ के लोगों ने जिस तरह से कांग्रेस की नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा जी को टारगेट किया और उन्हें गलत शब्द कहें वो संघ - भाजपा के महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता को दिखाता है।पूर्व काल में जैसे महिलाओं को घरों में बंधकर रहना पड़ता और सती प्रथा जैसी कुप्रथा चलता था संघ - भाजपा की सोंच भी महिलाओं के प्रति कुछ उसी प्रकार है। संघ - भाजपा यही चाहता है की महिलाओं की वही पूर्व दशा हो जिसमें उनपर कई पाबंदियां थी और महिलाओं पुरुषों के सामने मुँह उठाकर ना बोलें और समाज पितृसत्तात्मक हो। pic source twitter  अलका लांबा के राजनीतिक जीवन को जब आप देखेंगे तो एक साधारण छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली अलका लांबा आज देश के बड़े और सुर्खियों में रहने वाले नेताओं में शुमार है और इसके पीछे का कारण है की हर सुख - दुःख में देश के जनता के साथ खड़ा रहना और उनके लिये आवाज उठाना।अलका लांबा जिस बेबाकी से बोलती है शायद वही संघ - भाजपा को खटक गया और फिर उन्होंने अपने घटिया मानसिकता का प्रदर्शन ट्विटर पर अलका लांबा को गाली देकर किया।लेकिन संघ - भाजपा का यह दांव...

चीन वर्सेज अमेरिका ।कोरोना के आड़ में वैश्विक लीडर बनने की लड़ाई।

China Vs USA  अमेरिका और चीन के बीच जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा है वो किसी से छुपा नहीं है।दोनों ही देश एक दुसरे को व्यापार से लेकर सैन्य मामलों में एक दुसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा रखते है हालांकि इस प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिये कुछ दिन पहले इन दोनों महाशक्तियों के बीच एक ट्रेड डील भी हुआ लेकिन उस ट्रेड डील का कोई ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा।अमेरिका और चीन एक दुसरे को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करते है।अभी तक अगर देखें तो अमेरिका कहीं ना कहीं चीन से आगे रहा है लेकिन चीन हार मानने वालों में से नहीं है वो हर वक्त फिराक में रहता है की कैसे अमेरिका को पीछे छोड़ा जाए। अभी पुरी दुनिया कोरोना नाम के वायरस से जूझ रहा है लेकिन अमेरिका और चीन पर्दे के पीछे खुद को शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है।इस खतरनाक वायरस का केंद्र तो चीन का वुहान शहर रहा है लेकिन चीन इस वायरस को फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगा रहा है।चीन का कहना है की यह अमेरिकी मिलिट्री का बायो वेपेन है जो चीन को तबाह करने के उद्देश्य से बनाया गया है।वही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सहित तमाम बड़े अमरीकन नेता इसे कोरोना व...