सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलका लांबा को गाली देना संघ - भाजपा को महँगा पड़ गया ।

नमस्कार ,

कल ट्विटर पर भाजपा आईटी सेल और संघ के लोगों ने जिस तरह से कांग्रेस की नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा जी को टारगेट किया और उन्हें गलत शब्द कहें वो संघ - भाजपा के महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता को दिखाता है।पूर्व काल में जैसे महिलाओं को घरों में बंधकर रहना पड़ता और सती प्रथा जैसी कुप्रथा चलता था संघ - भाजपा की सोंच भी महिलाओं के प्रति कुछ उसी प्रकार है। संघ - भाजपा यही चाहता है की महिलाओं की वही पूर्व दशा हो जिसमें उनपर कई पाबंदियां थी और महिलाओं पुरुषों के सामने मुँह उठाकर ना बोलें और समाज पितृसत्तात्मक हो।

pic source twitter 


अलका लांबा के राजनीतिक जीवन को जब आप देखेंगे तो एक साधारण छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली अलका लांबा आज देश के बड़े और सुर्खियों में रहने वाले नेताओं में शुमार है और इसके पीछे का कारण है की हर सुख - दुःख में देश के जनता के साथ खड़ा रहना और उनके लिये आवाज उठाना।अलका लांबा जिस बेबाकी से बोलती है शायद वही संघ - भाजपा को खटक गया और फिर उन्होंने अपने घटिया मानसिकता का प्रदर्शन ट्विटर पर अलका लांबा को गाली देकर किया।लेकिन संघ - भाजपा का यह दांव उल्टा पड़ गया जब लाखों लोगों ने अलका लांबा के समर्थन में ट्वीट्स करने शुरू कर दिये।

दरअसल अलका लांबा ने एक ट्वीट् किया और उसमें लिखा की " #संघ का राजनीती से कोई लेना-देना नहीं,
पर सच्चाई यह है कि #भाजपा के सारे नेता संघ की ही नाजायज़ पैदाइश हैं " दोस्तों इसमें गलत क्या है ? अब आप ही सोचिए की अगर कोई व्यक्ती अपने बेटे का बाप होने से इंकार कर दें तो उस बच्चें को दुनिया नाजायज ही कहता है।और संघ जब कहता है की उसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है फिर भाजपा के सारे नेता संघ से क्यों निकलते है और फिर संघ उसे अपना ना मानकर अलका लांबा के बातों को सही साबित कर देता है।

कहते ना की जब किसी के दुखती नसों को दबा दो तो वो बिलबिला उठता है और कुछ इसी तरह बिलबिला उठा संघ - भाजपा का आईटी सेल और फिर ट्विटर पर अपनी गंदी मानसिकता को दिखाते हुये उसने अलका लांबा को बेहद घटिया शब्दों के साथ ट्विटर ट्रेंड करवाने लगे।लेकिन कुछ ही देर बाद जब अपने प्रिये नेत्री के लिये इस तरह का ट्रेंड अलका लांबा के समर्थकों ने देखा फिर तो समझो ट्विटर पर हुजूम ही उमर पड़ा अलका लांबा के समर्थन में और कुछ ही घंटो में #Respectable_Alka_Lamba ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गया।लाखों लोगों ने ट्वीट कर अलका लांबा को सपोर्ट किया और घटिया सोंच वाले संघियों को खबरदार कर दिया की आगे से इस तरह के ओछी हरकत करने से पहले एक बार सोंच लेना। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देश संकट में और मंत्री जी निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है

इस कोरोना के विपदा ने आपको भी सोचने और समझने का एक मौका दिया है की जिस पार्टी को आपने अपने माथे बिठाया और देश की गद्दी सौपा उस पार्टी के नेता आपके लिये क्या कर रहें है या कितने चिंतित है।मैं एक -कर सबके बारे में यहाँ आपको अपडेट दूँगा। pic source twitter  अभी देश में जो समस्या है वो एक वायरस का है जिसका नाम कोरोना है और यह लोगों के स्वास्थ पर असर डालता है और जाहिर सी बात है की ऐसे समय में सर्वाधिक सक्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ मंत्री को होना चाहिऐ हालांकि किसी आपदा में सक्रियता तो सबकी बढ़नी चाहिऐ।इस तस्वीर को देखिए और समझिए की जिस स्वास्थ मंत्री को अभी आपकी चिंता करनी चाहिऐ वो निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है।यह निश्चिंतता बहुत कुछ बयां कर रहा है , यह बता रहा है की जनता से हमें बस चुनाव के वक्त मतलब रखना है।कुछ भावनात्मक बातें होंगी , हिंदू - मुसलमान होगा , भारत - पाकिस्तान होगा और देश के लोग हमें वोट करेंगे ही।यह निश्चिंतता आप पर भी सवाल खड़ा करता है की आप जब वोट करते है तो क्या सोचकर वोट करते है और आपको क्या प्राप्त होता है। मैं ट्विटर पर काफी सक्रिय रहता हूँ और अन्य...

चीन वर्सेज अमेरिका ।कोरोना के आड़ में वैश्विक लीडर बनने की लड़ाई।

China Vs USA  अमेरिका और चीन के बीच जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा है वो किसी से छुपा नहीं है।दोनों ही देश एक दुसरे को व्यापार से लेकर सैन्य मामलों में एक दुसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा रखते है हालांकि इस प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिये कुछ दिन पहले इन दोनों महाशक्तियों के बीच एक ट्रेड डील भी हुआ लेकिन उस ट्रेड डील का कोई ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा।अमेरिका और चीन एक दुसरे को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करते है।अभी तक अगर देखें तो अमेरिका कहीं ना कहीं चीन से आगे रहा है लेकिन चीन हार मानने वालों में से नहीं है वो हर वक्त फिराक में रहता है की कैसे अमेरिका को पीछे छोड़ा जाए। अभी पुरी दुनिया कोरोना नाम के वायरस से जूझ रहा है लेकिन अमेरिका और चीन पर्दे के पीछे खुद को शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है।इस खतरनाक वायरस का केंद्र तो चीन का वुहान शहर रहा है लेकिन चीन इस वायरस को फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगा रहा है।चीन का कहना है की यह अमेरिकी मिलिट्री का बायो वेपेन है जो चीन को तबाह करने के उद्देश्य से बनाया गया है।वही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सहित तमाम बड़े अमरीकन नेता इसे कोरोना व...

इस कोरोना के विपदा में मिसाल कायम कर रहें है पंजाब के कांग्रेस सीएम केप्टन अमरिंदर ।

कांग्रेस उस पार्टी का नाम है जिसने हर बुरे वक्त में इस देश को बचाने और फिर से खड़ा करने में अपना सौ प्रतिशत योगदान दिया है।कांग्रेस की विचारधारा ही जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़ा है।अभी विश्व सहित देश में कोरोना महामारी ने सभी लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। इस विपदा सभी अपने - अपने हिसाब से लड़ रहें है लेकिन इस लड़ाई में कुछ ऐसे भी नाम है जिन्हें इतिहास याद रखेगा। कहीं ना कहीं मैं समझता हूँ की यह विपदा राष्ट्रीय सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेताओं की भी परीक्षा की घड़ी भी है।भविष्य अभी के नेताओं को उनके कार्यो के आधार पर तय करेगा की कौन बेहतर नेतृत्व करने लायक है जिसने इस विपदा में अपने नीति और दूरदर्शिता से अपने लोगों को बचाने का प्रयत्न किया है।  पंजाब में जहाँ अबतक 46 कोरोना के केस पॉजिटिव पाएँ गएँ है वहाँ केप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में लोगों के लिये और कोरोना से बचाव के लिये कुछ बेहतर कदम उठा रहें है जो की काबिलेतारीफ है और यही कारण है की मैं सब से इसे साझा कर रहा हूँ।कहीं ना कहीं ये कांग्रेस की विचारधारा और राजनैतिक अनुभव ही है जिस कारण कैप्टन साहब वहाँ अच्छा कर रहें है।वै...