विश्व अभी एक भयंकर महामारी से जूझ रहा है।चीन से निकला कोरोना वायरस ने पुरे दुनिया का नींद उड़ा रखा है।इस वायरस ने अबतक लाखों हजारों लोगों को काल के गाल में भेज दिया है और लाखों लोग इससे संक्रमित है।हर जगह त्राहिमाम की स्थिति हो चुका है और भारत भी इस महामारी से अब अछूता नहीं है।इटली के पर्यटकों से कोरोना का भारत में आगमन हुआ और वर्तमान में भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर चुका है और अबतक 20 से अधिक लोगों की मृत्यु भी हो चुका है।अभी सबके मन में यही प्रश्न आ रहा है भारत में कोरोना अभी किस स्टेज में है और इस प्रश्न का उत्तर जानने से पहले यह समझना आवश्यक है की ये स्टेज होता क्या है ? कोरोना वायरस के मुख्यतः चार स्टेज है और इसके कोई विशेष नाम नहीं है बल्कि स्टेज 1,2,3,4 के नाम से ही जानते है।अब इन चारों स्टेज के बारे में समझते है। स्टेज एक इस स्टेज में विशेष आयातित मामले होते है जो दुसरे देशों से आए हुये पर्यटक और यात्रियों में पाए जाते है। इस स्टेज में वायरस की पहचान और परीक्षण किया जाता है। स्टेज 2 इस स्टेज में जो विदेश...