सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस कोरोना के विपदा में मिसाल कायम कर रहें है पंजाब के कांग्रेस सीएम केप्टन अमरिंदर ।

कांग्रेस उस पार्टी का नाम है जिसने हर बुरे वक्त में इस देश को बचाने और फिर से खड़ा करने में अपना सौ प्रतिशत योगदान दिया है।कांग्रेस की विचारधारा ही जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़ा है।अभी विश्व सहित देश में कोरोना महामारी ने सभी लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। इस विपदा सभी अपने - अपने हिसाब से लड़ रहें है लेकिन इस लड़ाई में कुछ ऐसे भी नाम है जिन्हें इतिहास याद रखेगा। कहीं ना कहीं मैं समझता हूँ की यह विपदा राष्ट्रीय सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेताओं की भी परीक्षा की घड़ी भी है।भविष्य अभी के नेताओं को उनके कार्यो के आधार पर तय करेगा की कौन बेहतर नेतृत्व करने लायक है जिसने इस विपदा में अपने नीति और दूरदर्शिता से अपने लोगों को बचाने का प्रयत्न किया है। 

पंजाब में जहाँ अबतक 46 कोरोना के केस पॉजिटिव पाएँ गएँ है वहाँ केप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में लोगों के लिये और कोरोना से बचाव के लिये कुछ बेहतर कदम उठा रहें है जो की काबिलेतारीफ है और यही कारण है की मैं सब से इसे साझा कर रहा हूँ।कहीं ना कहीं ये कांग्रेस की विचारधारा और राजनैतिक अनुभव ही है जिस कारण कैप्टन साहब वहाँ अच्छा कर रहें है।वैसे तो बहुतों कार्य जो पंजाब में अभी चलाए गएँ है वो काबिलेतारीफ है लेकिन कुछ विशेष जिसने मुझे प्रभावित किया वो कुछ इस प्रकार है - 

अभी जो सबसे परेशान है वो असंगठित मजदुर और दिहाड़ी मजदुर है। जिनका दैनिक मजदूरी लॉकडाउन के कारण बंद है और उन्हें खाने तक की आफत आ पड़ा है।ऐसे में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जरूरतमंदों तक मुफ्त भोजन आश्रय और दवाइयों का प्रबंध किया और राज्य के पुलिस की मदद से ये सामग्री उन तक पहुँचवाया।

pic source twitter 

Pic source twitter 


पंजाब सरकार के सोशल डेवलपमेंट ऑफ सोशीयो सिक्युरिटी एंड विमन एंड चाईल्ड डेवेलपमेंट ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लड़कियों और महिलाओं के माहवारी की समस्या को देखते हुये मुफ्त सेनेटरी पेड वितरित किया।यह अन्य राज्यों में भी आवश्यक है क्योंकि इसके दो फायदें है एक तो जरूरतमंद को मदद मिला और दुसरा की वो जागरूक भी हुये। 

Pic source twitter

Pic source twitter


राहुल गाँधी के निर्देश पर पंजाब कांग्रेस के एक - एक कार्यकर्ता यह सुनिश्चत कर रहें है की एक भी परिवार खाने की कमी के कारण भूखा ना रहें।और इस बात को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष खुद आगे आकर इसको देख रहें है और जहाँ जरूरत पड़ रहा है सरकार या स्वयं के स्तर से मदद पहुँचा रहें है। 

कैप्टन अमरिंदर ने स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश जारी किया है की पंजाब के सभी जिलों में मोबाइल टेस्टिंग वेन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जाँच किया जाए ताकि राज्य में यह खतरनाक चरण में ना पहुँच जाए। 

पंजाब में ट्रेक्टर काफी लोकप्रिय वाहन है और यह इस विपदा में भी काम आ रहा है। ट्रेक्टर पर वाटर टेंक लगाकर सेनेटाइजर से हर सार्वजनिक और निजी जगहों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है। 
Pic source twitter 

लोग अगर फूड पैकेट और अन्य राहत सामग्री से जो छूट गएँ तो उनके लिये लंगर व्यवस्था शुरू कर दिया गया है।जहाँ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध होता है और इससे उन लोगों को विशेष फायदा पहुँच रहा जिनका जीवन सड़को पर गुजरता है मतलब भीख माँगने वाले या संत - संन्यासी 

कैप्टन अमरिंदर ने अपने सभी मन्त्रियों और विधायकों को घर में बैठने के बदले अपने - अपने क्षेत्रों पर नजर रखने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी लोगों को परेशानी हो तो उनके जरूरत को पुरा करने के लिये कोई तत्पर हो। 
Pic source twitter 


पंजाब की कांग्रेस सरकार और कैप्टन साहब ने एक बार फिर विश्व और देश को संदेश दिया है की कांग्रेस का सिपाही विपदा से घबराता नहीं बल्कि लड़ता है। परिस्थिति कितना ही विपरीत क्यों ना हो कांग्रेस ने कभी भी लोगों को पीठ नहीं दिखाया है बल्कि कन्धों से कंधा मिलाकर उस मुसीबतों से लड़ा है ....पंजाब की कांग्रेस सरकार , कैप्टन साहब सहित तमाम पंजाब कांग्रेस से जुड़े लोगों को साथ ही वहाँ के आवाम मेरा सलाम है । 

हिमांशु , फिलहाल दिल्ली से ही । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देश संकट में और मंत्री जी निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है

इस कोरोना के विपदा ने आपको भी सोचने और समझने का एक मौका दिया है की जिस पार्टी को आपने अपने माथे बिठाया और देश की गद्दी सौपा उस पार्टी के नेता आपके लिये क्या कर रहें है या कितने चिंतित है।मैं एक -कर सबके बारे में यहाँ आपको अपडेट दूँगा। pic source twitter  अभी देश में जो समस्या है वो एक वायरस का है जिसका नाम कोरोना है और यह लोगों के स्वास्थ पर असर डालता है और जाहिर सी बात है की ऐसे समय में सर्वाधिक सक्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ मंत्री को होना चाहिऐ हालांकि किसी आपदा में सक्रियता तो सबकी बढ़नी चाहिऐ।इस तस्वीर को देखिए और समझिए की जिस स्वास्थ मंत्री को अभी आपकी चिंता करनी चाहिऐ वो निश्चिंत होकर लुडो खेल रहें है।यह निश्चिंतता बहुत कुछ बयां कर रहा है , यह बता रहा है की जनता से हमें बस चुनाव के वक्त मतलब रखना है।कुछ भावनात्मक बातें होंगी , हिंदू - मुसलमान होगा , भारत - पाकिस्तान होगा और देश के लोग हमें वोट करेंगे ही।यह निश्चिंतता आप पर भी सवाल खड़ा करता है की आप जब वोट करते है तो क्या सोचकर वोट करते है और आपको क्या प्राप्त होता है। मैं ट्विटर पर काफी सक्रिय रहता हूँ और अन्य...

अलका लांबा को गाली देना संघ - भाजपा को महँगा पड़ गया ।

नमस्कार , कल ट्विटर पर भाजपा आईटी सेल और संघ के लोगों ने जिस तरह से कांग्रेस की नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा जी को टारगेट किया और उन्हें गलत शब्द कहें वो संघ - भाजपा के महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता को दिखाता है।पूर्व काल में जैसे महिलाओं को घरों में बंधकर रहना पड़ता और सती प्रथा जैसी कुप्रथा चलता था संघ - भाजपा की सोंच भी महिलाओं के प्रति कुछ उसी प्रकार है। संघ - भाजपा यही चाहता है की महिलाओं की वही पूर्व दशा हो जिसमें उनपर कई पाबंदियां थी और महिलाओं पुरुषों के सामने मुँह उठाकर ना बोलें और समाज पितृसत्तात्मक हो। pic source twitter  अलका लांबा के राजनीतिक जीवन को जब आप देखेंगे तो एक साधारण छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली अलका लांबा आज देश के बड़े और सुर्खियों में रहने वाले नेताओं में शुमार है और इसके पीछे का कारण है की हर सुख - दुःख में देश के जनता के साथ खड़ा रहना और उनके लिये आवाज उठाना।अलका लांबा जिस बेबाकी से बोलती है शायद वही संघ - भाजपा को खटक गया और फिर उन्होंने अपने घटिया मानसिकता का प्रदर्शन ट्विटर पर अलका लांबा को गाली देकर किया।लेकिन संघ - भाजपा का यह दांव...

चीन वर्सेज अमेरिका ।कोरोना के आड़ में वैश्विक लीडर बनने की लड़ाई।

China Vs USA  अमेरिका और चीन के बीच जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा है वो किसी से छुपा नहीं है।दोनों ही देश एक दुसरे को व्यापार से लेकर सैन्य मामलों में एक दुसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा रखते है हालांकि इस प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिये कुछ दिन पहले इन दोनों महाशक्तियों के बीच एक ट्रेड डील भी हुआ लेकिन उस ट्रेड डील का कोई ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा।अमेरिका और चीन एक दुसरे को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करते है।अभी तक अगर देखें तो अमेरिका कहीं ना कहीं चीन से आगे रहा है लेकिन चीन हार मानने वालों में से नहीं है वो हर वक्त फिराक में रहता है की कैसे अमेरिका को पीछे छोड़ा जाए। अभी पुरी दुनिया कोरोना नाम के वायरस से जूझ रहा है लेकिन अमेरिका और चीन पर्दे के पीछे खुद को शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है।इस खतरनाक वायरस का केंद्र तो चीन का वुहान शहर रहा है लेकिन चीन इस वायरस को फैलाने का आरोप अमेरिका पर लगा रहा है।चीन का कहना है की यह अमेरिकी मिलिट्री का बायो वेपेन है जो चीन को तबाह करने के उद्देश्य से बनाया गया है।वही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सहित तमाम बड़े अमरीकन नेता इसे कोरोना व...